मोहब्बत में रोड़ा बन रहे हिन्दू युवा वाहिनी के नेता की निर्मम हत्या
punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2020 - 05:38 PM (IST)
बरेली: जिले में त्रिकोणीय प्रेम सबन्धों के चलते हिन्दू युवा वाहिनी के नेता और अस्पताल प्रबंधक संजय सिंह भदौरिया की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। हालांकि पुलिस ने चंद घण्टों में ही मुठभेड़ के दौरान आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया।
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ यही वो हत्यारा है जिसने हिन्दू युवा वाहिनी के नेता संजय सिंह भदौरिया की निर्मम हत्या की है। पुलिस के मुताबिक संजय सिंह दूसरे मजहब की लड़की से मोहब्बत करते थे और उस लड़की से इमरान भी मोहब्बत करता था। क्योंकि संजय सिंह इमरान की मोहब्बत में रोड़ा बन रहे थे जिस वजह से इमरान ने देर रात अस्पताल के बाहर संजय की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इमरान को गिरफ्तार किया है। इमरान के पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा और चाकू बरामद हुआ है। पुलिस उसका सरकारी अस्पताल में ईलाज करवा रही है।
अभियुक्त द्वारा पूर्व में भी हुआ था विवादः SSP
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया की त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग जिसमें अभियुक्त के द्वारा पूर्व में भी वाद विवाद किया गया था। लड़की के संबंध मृतक से हो गए थे जिस पर अभियुक्त को आपत्ति थी। जिस वजह से इमरान ने हत्या कर दी।
राजनैतिक विद्वेष के कारण की गई हत्या: हिन्दू युवा वाहिनी
वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह का कहना है कि संजय सिंह की हत्या राजनैतिक विद्वेष के कारण की गई है। वो लंबे समय से हिंदुत्व के लिए काम कर रहे थे और पेशे से डॉक्टर थे और निस्वार्थ भाव से क्लिनिक चला रहे थे और निशुल्क लोगों को दवा दिया करते थे।