Sultanpur Suicide Case: हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध मौत, शव के पास पड़ा रहा अवैध असलहा

punjabkesari.in Saturday, Nov 01, 2025 - 04:15 PM (IST)

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में आज सुबह एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान गलिबहा गांव निवासी दुर्गेश सिंह उफर् मोनू (35) के रूप में हुई है। उसने अवैध असलहे से कनपटी पर गोली मारी है।

गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां दुर्गेश खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजयंत मिश्रा साथी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक थाने का हिस्ट्रीशीटर था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार, दुर्गेश दो दिन पहले ही अपने घर लौटा था। फिलहाल शव को विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static