वृंदावन में होली की धूम: खूब उड़ा गुलाल, बरसे खुशियों के फूल....मस्ती में सराबोर दिखे श्रद्धालु, देखें तस्वीरें....

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 12:56 PM (IST)

मथुरा/ वृंदावन: देश में आज जहां होली की धूम मच रही है, वहीं बृज में बसंत पंचमी से शुरू हुई होली आज पूरे उफान पर दिखाई दी। आज वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर (Priyakant Zoo Temple) में हंसी ठिठोली, अबीर गुलाल, टेसू के फूलों के साथ भक्तों ने जमकर होली खेली।

PunjabKesari

प्रियाकांत जू मंदिर में कई तरह की होली को देख श्रद्धालु आनंदित और मस्ती में सराबोर दिखे। तो चलिए आप भी और आनंद लीजिए प्रियाप्रियतम की प्रियाकांत जू मंदिर की इस होली का। तस्वीरों में देखिए होली की धूम.....
PunjabKesari
कान्हा और सखियों के वाद संवाद के बीच चली फागुन की ऐसी मस्ती की उसमे हर कोई सराबोर दिखा और भला हो भी क्यों न भगवान् की नगरी में कान्हा स्वरूपो के साथ होली खेलने का मौका मिले तो भला कौन मौका छोड़ना चाहेगा।

PunjabKesari

इसी लिए वृंदावन धाम में आये कान्हा के भक्तों ने जमकर होली का आनंद लिया। एक ही जगह पर फूल, लड्डू, लट्ठामार, अबीर गुलाल की होली के साथ रोम-रोम को रंगने वाली इस आकाशीय होली में रंगकर हर कोई आनंदित था।
PunjabKesari
होली भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्व भर में मनाया जाने लगा है। रंगों का त्योहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है।

PunjabKesari

यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं वहां भी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। धर्म शास्त्र के अनुसार पहले दिन को होलिका जलाई जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है।
PunjabKesari
ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयां खिलाते हैं।

PunjabKesari

यह एक महत्वपूर्ण भारतीय और नेपाली लोगों का त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static