सोनभद्र में खौफनाक वारदात: कलयुगी बेटे ने बकरी बेचने के विवाद में मां को उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2024 - 07:46 PM (IST)

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक कलयुगी बेटे ने बकरी बेचने के विवाद में मां को तड़पा-तड़पा कर उतारा मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद शव को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। पुलिस ने बताया जिले के बड़ा गांव में बकरी बेचने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की उसके बेटे ने कथित तौर पर हत्या कर दी। कमलेश देवी के सिर पर शुक्रवार रात उसके बेटे ने किसी धारदार हथियार से वार कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि बेटे किशुन बिहारी यादव ने देवी के शव को कपड़े से ढक दिया और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। त्रिपाठी ने बताया कि बाद में ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक कमलेश देवी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसओ सदानंद राय ने बताया कि मृतका के भाई सुखदेव ने बेटे और बहू के खिलाफ तहरीर दिया है। घटना की छानबीन की जा रही है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static