एटा में हुआ भीषण सड़क हादसा...रेलिंग तोड़कर फ्लाईओवर से नीचे गिरा बेकाबू कैंटर, 3 की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2023 - 08:53 AM (IST)

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां पर एक तेज रफ्तार कैंटर हाईवे पर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती किया गया है। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की।

PunjabKesari

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायलों को कैंटर से निकाला
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जिले के पिलुआ थाना इलाके का है। जहां पर आज यानी सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे दिल्ली से मैनपुरी जा रही एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर हाईवे के पुल से नीचे गिर गई। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर दोनों ओर  गाड़ियां दौड़ाई, तब घायल कैंटर में फंसे थे। कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने घायलों को कैंटर से निकाला और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ेंः मजदूर की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या, पत्नी बोली- खेत पर कब्जा करना चाहते हैं दबंग.... इसलिए पति की हुई हत्या

PunjabKesari

परिजनों में मचा कोहराम
इस मामले में जांच कर रही पुलिस के मुताबिक, हादसे में अनस खान और इरफान निवासी कुरावली जिला मैनपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सत्तार खान, शाहरुख खान निवासी कुरावली और अक्षय बाबू निवासी बिछवा मैनपुरी घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, इनके परिवार को हादसे की जानकारी दी गई है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static