भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पुलिस ने चस्पा दिया कुर्की का नोटिस

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 12:04 PM (IST)

सहारनपुर: सहारनपुर हिंसा के मुख्य आरोपी एवं भीम आर्मी के राष्टीय अध्यक्ष विनय रतन के घर पर न्यायलय के आदेश पर थाना फतेहपुर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सहारनपुर हिंसा के बाद से ही विनय रतन फरार चल रहा है। सहारनपुर मे हुई हिंसा के दौरान पुलिस ने भीम आर्मी के राष्टीय अध्यक्ष विनय रतन सहित कई लोगों पर 12 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

इनमें पुलिस भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण, राष्टीय प्रवक्ता मंजीत सिह नोटियाल, जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि विनय रतन तभी से फरार चल रहा है। सिंह ने बताया कि विनय रतन के खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी कर उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

Anil Kapoor