4 साल से घर में 6 फिट नीचे दबा कर रखा था पति का शव, जुर्म की ऐसी दास्तां कि क्राइम ब्रांच भी हैरान

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 06:01 PM (IST)

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच ने ऐसी वारदात का खुलासा किया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और चार साल तक पुलिस को अपहरण की झूठी कहानी बताकर गुमराह करती रही। हैरानी की बात ये है कि हत्या के बाद दोनों ने मिलकर लाश को प्रेमी के घर में 6 फीट गड्ढा खोदकर गाड़ दिया।

जानिए क्या है मामला? 
मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके का है। यहां चार साल पहले 5 अगस्त 2018 को चंद्रवीर सिंह नाम का व्यक्ति गायब हो गया था। पुलिस को जानकारी दी गई कि चंद्रवीर का अपहरण हुआ है। इस बारे में एसपी क्राइम दीक्षा शर्मा ने बताया कि साल 2018 में सिहानी गेट थाने में एक अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस की काफी कोशिशों के बाद भी मामले में कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसलिए केस को बंद कर दिया गया। बाद में मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपा गया।

लाश को दफनाने के बाद गड्ढे के ऊपर प्लास्टर करवाया
उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच की जांच के बाद यह केस वर्क आउट हुआ। इसमें चौंकाने वाली बात सामने आई। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी लाश के प्रेमी के घर में ही छह फीट का गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक की पत्नी ने पुलिस को अपहरण की झूठी सूचना दी थी। मृतक के हाथ में सोने का एक कड़ा था जो हत्या के बाद हाथ से नहीं निकाला गया था। पहचान मिटाने के लिए उसका हाथ ही महिला और उसके प्रेमी ने काट दिया था। एसपी क्राइम दीक्षा शर्मा के मुताबिक हत्या के बाद लाश को दफनाने के लिए पहले से प्लानिंग करके गड्ढा खोदा गया था। लाश को दफनाने के बाद गड्ढे के ऊपर खड़ंजा बिछाकर उस पर प्लास्टर भी करवा दिया गया।

मृतक की बेटी को भी था शक...
ब्रांच को शक हुआ तो टीम ने मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की। बस फिर क्या महिला ने अपना काला चिट्ठा खोल दिया। महिला ने निशानदेही पर गड्ढे से लाश भी बरामद कर ली गई। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सिर्फ कंकाल ही बचा हुआ है। दीक्षा शर्मा ने बताया कि मृतक की बेटी को भी शक था कि उनके पिता की हत्या की जा चुकी है, लेकिन वह कुछ कर नहीं पा रही थी। वह लगातार पुलिस के पास गई, जिसके बाद मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static