Agra Suicide News: पति, पत्नी और बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 10:00 AM (IST)
आगरा: यूपी के आगरा जिले में एक ही परिवार के 3 लोगों के आत्महत्या करने से सनसनी फैली हुई है। पुलिस सामूहिक आत्महत्या की आशंका जता रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, पुलिस इस इस घटना की छानबीन करने में जुटी है।

मामला जिले के थाना सिकंदरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में बुधवार की सुबह एक परिवार के तीन सदस्यों के शव घर में फंदे पर लटके मिले। आवास विकास कॉलोनी निवासी सोनू, उसकी पत्नी गीता, आठ साल की बेटी सृष्टि और बेटा श्याम घर में रहते थे। मंगलवार रात को सभी सोए थे। बेटा श्याम सुबह जगा तो पिता मां और बहन के शव फंदे पर लटके मिले। शवों को देखकर वह चीखने लगा। आसपास के लोग जुट गए।

मृतक दंपती के बेटे ने घटना की जानकारी फोन कर अपने मामा विजय कश्यप को दी। विजय कश्यप ने पुलिस को जानकारी दी। सीओ हरी पर्वत सत्यनारायण का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। इसका कारण पता किया जा रहा है। जांच की जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
UP में महंगाई का झटका: लखनऊ, अयोध्या, आगरा समेत कई शहरों में महंगी हुई CNG; जानें अपने शहर के नए दाम

