स्कूल परिसर में पत्नी की बेरहमी से ह/त्या, 150 मीटर दौड़कर भागे पति को भी उतारा मौ/त के घाट... इलाके में दहशत

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 11:33 AM (IST)

Sultanpur News: सुलतानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव में एक निजी विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य और उनकी पत्नी की कुल्हाड़ी व फावड़े से प्रहार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि दंपति की हत्या की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब विद्यालय के कर्मचारी वहां पहुंचे। उसने बताया कि मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता (42) के शव परिसर में खून से लथपथ मिले। दोनों स्कूल परिसर में ही रहते थे।

बताया जा रहा है कि मुकेश खनुहट स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे, जबकि विनीता गांव में अपने निजी विद्यालय की प्रधानाचार्य थीं। दंपति का बेटा अभ्युदय (20) दिल्ली के एक विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दंपति के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है। परिजनों के पहुंचने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलने पर कादीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय गौतम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें:- 6 दिन में दूसरा बड़ा धमाका, कमरे के अंदर छिपा रखी थी ₹1 करोड़ की नशीली सिरप... 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस को प्रथम दृष्टया आशंका है कि विनीता की इन्हीं हथियारों से विद्यालय के एक कमरे में हत्या की गई। इसके बाद जब मुकेश वहां से भागे तो विद्यालय परिसर से करीब 150 मीटर दूर उनकी भी हत्या कर दी गई। सूत्रों के अनुसार, मुकेश पहले शिक्षामित्र थे। वर्ष 2009 में वह सहायक अध्यापक बने और 2013 से लगातार मोतिगरपुर में शिक्षक संघ के अध्यक्ष रहे। उन्होंने 2002 में गांव में मनराजी शिक्षण संस्थान की स्थापना की थी और पत्नी के साथ वहीं रहते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static