IAS Transfer in UP: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS समेत 2 कमिश्नर और 3 जिलों के बदले DM
punjabkesari.in Friday, May 19, 2023 - 12:47 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक (IAS Transfer in UP) फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने आज शुक्रवार को IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। इसके साथ ही 2 मंडल के कमिश्नर और 3 जिले के DM भी बदले गए हैं। राज्यपाल की अपर मुख्य सचिव कल्पना अवस्थी को हटाकर उनकी जगह IAS सुधीर बोबडे को तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें...
- Varanasi News: रुस के मनोवैज्ञानिक एंटोन एंड्रीव ने ईसाई धर्म त्याग कर अपनाया सनातन धर्म, बोले- ईश्वर से मिलने की चाहत में अपनाया हिंदू धर्म
- Moradabad: पड़ी रही पिता की लाश, तुतलाते हुए बेटा बोला- 'पापा को बुखार था, ट्रेन से उतरे और गिर पड़े...फिर नहीं उठे'
जानकारी के मुताबिक, कल्पना अवस्थी को अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा में तैनाती दी गई है। देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेंद्र प्रसाद को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। इनके साथ ही बस्ती, बहराइच और सहारनपुर के डीएम का भी ट्रांसफर किया गया है। IAS लोकेश एम. बस्ती मंडलायुक्त, दिनेश चंद्र को डीएम सहारनपुर और मोनिका रानी को डीएम बहराइच बनाया गया है। IAS अखिलेश सिंह का सहारनपुर से तबादला कर दिया गया है। वहीं, योगेश्वर राम मिश्र को देवीपाटन मंडल का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जल्द ही शासन की ओर से जारी कर दी जाएगी।