इमरान मसूद ने खेली होली, भड़के मौलाना, बोले- ये शरीयत के खिलाफ... मुस्लिम समाज से  माफी मांगे सांसद​

punjabkesari.in Saturday, Mar 15, 2025 - 07:48 PM (IST)

सहारनपुर: रंगों का त्योहार होली देशभर में धूमधाम से मनाया जाता गया। इसी कड़ी में सहारनपुर से कांग्रेस सांसद अपने हिन्दू कार्यकर्ताओं संग होली मनाई, जिले लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, मुस्लिम धर्म गुरुओं ने इसे लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। देवबंदी उलेमाओं ने उनके इस कदम को शरीयत के खिलाफ बताते हुए इसे 'बड़ा गुनाह' करार दिया और उनके खिलाफ फतवा जारी किया और मुस्लिम समाज से माफी मांगने की बात कही है।

आप को बता दें कि सहारनपुर में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जमकर होली खेली। उन्होंने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गुलाल लगाया और अबीर उड़ाया। इस दौरान उन्होंने सभी से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं भी दीं। | सहारनपुर में होली के पर्व पर हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ रंग-गुलाल उड़ाने वाले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद विवादों में घिर गए हैं।

देवबंदी उलेमाओं ने उनके इस कदम को शरीयत के खिलाफ बताते हुए इसे 'बड़ा गुनाह' करार दिया है। हालांकि हिन्दू समर्थक उनके इस कदम को हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल बता रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static