भदोही में बरातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, 3 बारातियों की मौत, 14 घायल
punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 11:05 AM (IST)
भदोही: यूपी के भदोही में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां बारातियों से भरी स्कॉर्पियो एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 3 बारातियों की मौत हो गई। जबकि 14 बाराती घायल भी हुए हैं। जिन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के चौरी थाना इलाके के कोल्हड़ हनुमान मंदिर के पास वाराणसी-भदोही मार्ग पर मंगलवार की रात करीब दो बजे बरातियों से भरी एक ही स्कॉर्पियो और सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो में सवार 16 लोग घायल हो गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं। चालक और दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि स्कार्पियो कार में सवार 14 बाराती घायल हुए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: लखनऊ से लौट रहे 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौ/त, कार के उड़े परखच्चे
लग्जरी कार में चल रहा था नशे का कारोबार, घेराबंदी कर महिला समेत 4 तस्कर दबोचे... 14 किलो गांजा बरामद

