एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने बोलेरो को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Dec 14, 2025 - 12:36 PM (IST)

हमीरपुर (रविंद्र सिंह): उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर उस समय हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार बस ने बोलेरो गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी गई। टक्कर इतनी भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी मौके पर लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

मरने वालों में सिद्धगोपाल पुत्र मैयादीन उम्र करीब 65 वर्ष, रामसहोदर पुत्र छोटेलाल उम्र करीब 40 वर्ष, घनश्याम पुत्र छोटेलाल उम्र करीब 55 वर्ष की मौत हो गई है। जिनकी पहचाना निवासीगण ग्राम गोडी, थाना खन्ना, के रुप में हुई है। जबकि अन्य 04 व्यक्ति घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

सूचना पर क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा थाना मौदहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भिजवाया गया।  घायलों को उपचार हेतु सीएचसी मौदहा से बांदा रेफर किया गया है। मौके पर यातायात सुचारू रूप से चालू है। दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static