Independence Day 2023: इस साल 15 अगस्त को कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा 76वां या 77वां? दूर करें अपना कंफ्यूजन
punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2023 - 12:40 PM (IST)

Independence Day 2023: भारत में हर साल 15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 में, भारत ने लंबे संघर्ष के बाद ब्रिटिश औपनिवेशिक शासकों से आजादी हासिल की थी। इस दिन के लिए भारत के कई वीर-सपूतों और वीरांगनाओं ने अपनी जान की बाजी लगाई थी और 200 साल से भी ज्यादा तक भारत पर राज करने वाले ब्रिटिश शासकों को घुटनों पर ला दिया था। स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का एक अवसर है। इस दिन देश भर के कई संस्थानों और प्रतिष्ठित इमारतों को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में रोशन किया जाता है।
2023 में 76वां या 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?
सूत्रों के मुताबिक, अब लोगों में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि क्या इन दिन की गिनती 15 अगस्त 1947 से की जानी चाहिए। ज्यादातर लोगों के मन यह सवाल होता है कि स्वतंत्रता दिवस की गिनती 15 अगस्त, 1947 से की जानी चाहिए, जब भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना, या फिर एक साल बाद से, जब आजादी की पहली वर्षगांठ मनाई गई थी। अगर आजादी के दिन यानी 15 अगस्त 1947 से गिनती की जाए, तो भारत 2023 csx स्वंतत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ मनाएगा। वहीं, 15 अगस्त 1948 से गिनती की जाए, तो भारत 2023 में 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।
2022 को 76वें स्वतंत्रता दिवस के तौर में मनाया गया था 15 अगस्त
आपको बता दें कि भारत को आजादी मिलने से एक रात पहले, हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' टाइटल से एक ऐतिहासिक भाषण दिया था। जैसे-जैसे वह ऐतिहासिक दिन नजदीक आ रहा है, इस बात पर बहस चल रही है कि भारत 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या 77वां। दरअसल, सरकारी एजेंसी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के मुताबिक, पिछले साल यानी 15 अगस्त 2022 को 76वें स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया गया। तो, हमारी सरकार द्वारा उपयोग की जाने वाली प्रणाली के अनुसार, यह भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस होगा।