प्रियंका में इंदिरा गांधी की झलक, बदलेंगे राजनीतिक समीकरणः नरेंद्र गिरी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 12, 2019 - 11:10 AM (IST)

प्रयागराजः प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद राजनीति गलियारों में हलचल तेज हो गई है।  उन्होंने अधिकारिक राजनीति के सफर की शुरूआत अपने भाई राहुल गांधी के साथ लखनऊ रोड शो से की है। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की एंट्री पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने प्रियंका गांधी की तुलना इंदिरा गांधी से की है। नरेंद्र गिरी ने कहा है कि इंदिरा गांधी की झलक प्रियंका गांधी में दिखती है और उनके आने से राजनीतिक समीकरण बदलेगा। वहीं गिरी महाराज ने कुंभ 2019 को सफल बताया है। इसके साथ ही कहा है कि तीनों शाही स्नान के बाद अब अखाड़े कुंभ क्षेत्र जाने लगे हैं सभी शाही स्नान सफलतापूर्वक सरकार ने संपन्न कराए हैं इसके लिए उन्होंने प्रदेश, केंद्र की सरकार के साथ ही श्रद्धालुओं और प्रशासन का भी धन्यवाद किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static