वर्ल्ड कप जीतने के बाद Ishaan Kishan ने गर्लफ्रेंड संग किया रोमांस! मैदान पर Liplock करते फोटो वायरल, जाने क्या है सच?
punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 03:19 PM (IST)
Ishaan Kishan News: ICC T20 World Cup में धमाकेदार खेल से ईशान किशन (Ishaan Kishan) ने सबका दिल जीत लिया। जीत के बाद अब वो अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए है। दरअसल, इंटरनेट पर उनकी एक फोटो जमकर वायरल हो रही है। जिसमें वो मैदान में अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया संग रोमांस करते नजर आए। ईशान मैदान पर लेडीलव को KISS करते दिखे।
क्या है वायरल फोटो का सच?
फोटो में देखा जा रहा है कि मैच जीतने के बाद ईशान मैदान पर अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया को KISS कर रहे है। ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। कई यूजर्स का दावा है कि जीत को सेलिब्रेट करने के दौरान ईशान ने गर्लफ्रेंड को लिप KISS किया था। लेकिन, ये फोटो सच है या AI से बनाया गया है, हम इस इसकी पुष्टी नहीं करते हैं।

किसी भी ऑफिशियल हैंडल से शेयर नहीं की तस्वीर
ये तस्वीर किसी भी ऑफिशियल हैंडल से शेयर नहीं की गई। इसलिए हम इसकी पुष्टी नहीं करते हैं। आज के समय में AI के जरिए कई सितारों की नकली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं, जो सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। ऐसे ही ये भी फोटो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो गई।

