गर्लफ्रेंड संग होटल में ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत, कमरे से मिली सेक्सवर्धक दवाइयों के रैपर
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 02:21 PM (IST)
लखनऊ: आज के समय में लोग हवस और वासना में इतने अंधे हो गए हैं कि वे मानवीय संवेदनाएंरिश्ते-नाते और उम्र की चिंता भूल गए हैं। लोग महिलाओं को इंसान के बजाय सिर्फ अपनी शारीरिक इच्छाओं की पूर्ति का साधन समझने लगे हैं। अपनी हवस को मिटाने के लिए शक्तिवर्धक दवाइयां, नशे जैसे अन्य दवाओं का प्रयोग करते हैं जो जानलेवा साबित होता है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा प्रदेश के गुरूग्राम से सामने आया है जिसने सभी को झकझोर दिया है।
कमरे से सेक्सवर्धक दवाइयों के खाली रैपर बरामद
दरअसल, हरियाणा के गुरुग्राम बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। कमरे से सेक्सवर्धक दवाइयों के खाली रैपर भी बरामद हुए हैं, जिससे ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति सोहना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था और एक लॉजिस्टिक कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करता था। वह बुधवार को अपनी एक महिला मित्र के साथ गुरुग्राम के एक होटल में ठहरा था।
दवाइयों के अधिक डोजे से मौत की आशंका
महिला मित्र ने पुलिस को बताया कि होटल के कमरे में अचानक व्यक्ति को सीने में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद उसने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो वहां से सेक्सवर्धक दवाइयों के कई खाली रैपर मिले। इसके आधार पर आशंका जताई जा रही है कि दवा के अधिक सेवन के कारण व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की वजह अटैक
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस अन्य कई विंदुओं पर जांच कर रही है कि मौत की असली वजह क्या है।
मृतक की बेटे की होने वाली थी शादी
बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे की शादी 12 मार्च को होने वाली थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

