शिवपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- सैंफई खानदान को एकजुट करना परिवार के बुजुर्गों का काम
punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2022 - 10:58 PM (IST)

महोबा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को यहां कहा कि ‘सैंफई का यादव परिवार' उत्तर प्रदेश में राजनीति की धुरी का एक प्रमुख केंद्र है और इस खानदान में एकजुटता बनाये रखने का काम घर के बुजुर्गों को करना है।
नेताजी की राजनीतिक विरासत हासिल करने के लिए बहुत कुर्बानियां देनी होंगी
शिवपाल ने कहा कि घर के बुजुर्ग इस दिशा में जो भी फैसला करेंगे, उसके बाद ही वह प्रसपा की भावी रणनीति के बारे में कोई निर्णय लेंगे। महोबा में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आये शिवपाल ने बताया कि स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत, उनके बताए रास्ते का अनुसरण करने वाले को ही मिलेगी। उसे हासिल करने के लिए बहुत कुर्बानियां देनी होंगी। उन्होंने कहा कि नेताजी के निधन के बाद बड़ी रिक्तता आई है। जिसे दूर करने में कठिन परिश्रम करना होगा। शिवपाल ने कहा कि इस मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी भी आयी है। उन्हें सभी का ध्यान देते हुए चलना होगा।
लोकसभा के आगामी चुनावों तक सारी स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी
प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी मुद्दे पर जल्दबाजी नहीं करेगी। लोकसभा के आगामी चुनावों तक सारी स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में प्रसपा सीधे तौर पर शामिल नहीं होगी। जिलों की इकाइयों को इस सम्बंध में निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र किया गया है। प्रसपा का जिला संगठन अगर जरूरत समझेगा तो वह प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में भी जायेंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

WTC फाइनल से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने पर बाद में ही बात की जा सकती है: कैरी

Weekly numerology (29th may to 4th june): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह