उधर हो रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी, इधर भाई ले रहा था शव से अंगूठे का निशान

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2019 - 01:25 PM (IST)

सिद्धार्थनगर: सम्पत्ति के लालच में इंसान किस हद तक नीचे गिर सकता है, इसका उदाहरण सिद्धार्थनगर के गेल्हौरा थाना क्षेत्र में मिला। ग्राम मझवन खुर्द निवासी पूर्व प्रधान विशम्भर उर्फ कल्लू (70) की मृत्यु हो गई। उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव के पूरब स्थित राप्ती नदी के तट पर ले जाया गया जहां उनके छोटे भाई राम पदारथ व अन्य ने स्टैंप पेपर पर मृतक के दाहिने हाथ का अंगूठा निशान ले लिया।

वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इस कृत्य का वीडियो तक बना लिया और उसे वायरल भी कर दिया। इस कृत्य की जानकारी मृतक की पत्नी मंजू देवी को हुई तो वह थाने पहुंचीं और घटना की तहरीर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Related News

static