New Tourism Policy 2022: जयवीर सिंह बोले- पर्यटन इकाइयों के लिए भूमि उपलब्ध कराएगी योगी सरकार
punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2023 - 11:28 PM (IST)

New Tourism Policy 2022, लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री (Tourism and Culture Minister) जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) ने कहा कि पर्यटन (tourism) गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नई पर्यटन नीति 2022 (New Tourism Policy 2022) के तहत पर्यटन इकाइयों को भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।
सिंह ने सोमवार को बताया कि पर्यटन इकाइयों की स्थापना के लिये चिन्हित की गयी उपयुक्त भूमि को पृथक से पर्यटन विभाग के लिये आरक्षित रखा जायेगा। ऐसे भूमि बैंक की जानकारी संबधित स्थानीय निकाय, जिला प्रशासन, राजस्व विभाग तथा पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जायेगी। भूमि का आवंटन विहित प्रक्रियानुसार संबधित क्षेत्र में तत्समय प्रभावी जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति द्वारा निर्धारित ब्याज दरों पर किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस नीति के तहत उपलब्ध कराई गई भूमि का कम स कम 30 वर्षों के लिए आवंटन प्रयोजन से इतर किसी अन्य उद्देश्य कि लिए नहीं किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ सरकार सभी प्रकार की प्रयटन इकाइयों की स्थापना और विकास के लिए भूमि उपलब्ध कराने में सहायता भी प्रदान करेगी।