UP में मिला 50 लाख वर्ष से भी प्राचीन हाथी का जबड़ा, वैज्ञानिकों ने किया प्रमाणित

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 05:39 PM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शिवालिक पहाड़ियों की बादशाही बाग रेंज से 50 लाख से अधिक वर्ष प्राचीन हाथी का जबड़ा मिला है। इस जीवाश्म को देहरादून के वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने इसे प्रमाणित किया है। बता दें कि कार्बन डेटिंग से जीवाश्म के उम्र की जानकारी, मिलती है।

पंजाब केसरी टीवी से खास बातचीत में इस 50 लाख वर्ष पुराने जीवाश्म के बारे में मुख्य वन संरक्षक वीके जैन ने जानकारी दी है-

वीके जैन ने बताया कि शिवालिक वन क्षेत्र में 50 लाख वर्ष पुराना फॉसिल यानी हाथी के दांत का जबड़ा मिला है। जो कि सहारनपुर के लिए एक बड़ी बात है, इस वन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कैमरा ट्रैप लगाकर वन्यजीवों को कैमरे में कैद कर विशेष सर्वेक्षण किया जा रहा था। इस दौरान 50 लाख वर्ष पुराने एक हाथी का फॉसिल यानी हाथी का जबड़ा प्राप्त किया गया, जो शिवालिक पहाड़ियों की बादशाही बाग रेंज से मिला है।

उन्होंने बताया कि इस फॉसिल का अध्ययन वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी देहरादून के वैज्ञानिकों से कराया गया, जिसको लेकर अध्यन किया गया है।  यह 50 लाख वर्ष पुराने हाथी का जबड़ा है। जिसको स्टेगोडॉन कहते हैं, जो कि वर्तमान में विलुप्त हो चुके हैं। स्टेगोडॉन का दांत 12 से 18 फीट लंबा होता था जिसके समक्ष घोड़ा, हिप्पोपोटामस, जिराफ आदि जीव थे, अब इस हाथी के जबड़े को प्रिजर्व कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static