2024 की तैयारी में RLD: जयंत ने विधायक चंदन सिंह चौहान को दी बड़ी जिम्मेदारी, रालोद युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष किया नियुक्त
punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2023 - 11:03 PM (IST)

सहारनपुर: पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी नारायण सिंह के पौत्र पूर्व सांसद संजय चौहान के बेटे और सहारनपुर मंडल की मीरापुर सीट से विधायक चंदन सिंह चौहान को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने चौहान को पार्टी की युवा इकाई का अध्यक्ष घोषित किया है। चंदन सिंह चौहान युवा नेता हैं। माना जा रहा है कि रालोद नेतृत्व ने 2024 लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए चंदन सिंह चौहान को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
चौहान गूर्जर बिरादरी से हैं जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश की गन्ना पट्टी में जाटों के साथ-साथ बड़ी गूर्जर बिरादरी है। हाल ही में गूर्जर बिरादरी के प्रमुख नेता मदन भैय्या की खतौली विधानसभा के उपचुनाव में हुई शानदार जीत से संकेत मिला था कि गूर्जर बिरादरी का झुकाव समाजवादी पार्टी-रालोद गठबंधन की ओर है। चौहान अपने बाबा चौधरी नारायण सिंह और अपने पिता संजय सिंह चौहान की तरह साफ-सुथरी छवि के हैं और उनका अपनी गूर्जर बिरादरी के साथ-साथ अन्य सभी किसान जातियों पर समान प्रभाव है। उनकी इस नियुक्ति पर पूरे सहारनपुर मंडल में सपा-रालोद कार्यकर्त्ताओं और खासकर गूर्जर बिरादरी ने हर्ष व्यक्त किया और जयंत चौधरी का आभार जताया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

ग्रीनको को 1,300 मेगावॉट हरित ऊर्जा की आपूर्ति करेगी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Chaiti Chhath Puja 2023: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 4 दिवसीय महापर्व संपन्न, गंगा घाट पर उमड़ा जनसैलाब

अष्टमी पर कर लें ये छोटे से उपाय, मां दुर्गा की बनी रहेगी परिवार पर कृपा