झांसी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफतला, 6 अंतरराष्ट्रीय सटोरियो को किया गिरफ्तार, आरोपियों के दुबई से जुड़े हैं तार

punjabkesari.in Thursday, Jul 17, 2025 - 07:15 PM (IST)

झांसी (शहजाद खान): उत्तर प्रदेश के झांसी जिले पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 6 अंतरराष्ट्रीय सटोरियो को गिरफ्तार किया है। दरअसल, झांसी शहर में पिछले कई दिनों से मोबाइल एप और व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा था और सटोरियों के बड़े-बड़े गिरोह एक्टिव थे।  झांसी पुलिस लगातार इन सट्टा माफिआओ को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी। झांसी की कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि उन्नाव गेट स्थित एक घर में सट्टा बड़े स्तर से खिलाया जा रहा है जिसमें सत्ता से जुड़े तमाम उपकरण भी मौजूद हैं।

PunjabKesari

इसी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची जिसमे पुलिस ने 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 26 मोबाइल, 60 एटीएम, 1 लैपटॉप, 5 पासबुक, 4 चेक बुक और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।  बताया यह भी जा रहा है कि सट्टा खिलाने वाले का मेंन लीडर अभी फरार है।  इसके अलावा पकड़े गए सटोरियों में से दो सटोरियों ने दुबई से प्रशिक्षण लिया था इसलिए इनके तार दुबई से भी जुड़े हैं फिलहाल झांसी पुलिस ने 6 अंतर्राष्ट्रीय सटोरियों को पड़कर मामला दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static