मोहब्बत का चक्रव्यूह! ब्लैकमेलिंग और गैंगरेप की साजिश... 6 महीने तक 8वीं की छात्रा को नोचते रहे साहिल, आसिफ और जावेद; रूह कंपा देगा पूरा मामला
punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 01:11 PM (IST)
बागपत (विवेक कौशिक) : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के एक गांव (लहचौड़ा) से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर मोहब्बत के जाल में फंसाकर छह से सात महीने तक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आर्थिक शोषण का शिकार बनाया गया। पीड़िता के भाई ने किशोर न्याय बोर्ड पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़िता के भाई के अनुसार, गांव के ही तीन युवकों साहिल, आसिफ और जावेद ने मिलकर इस घिनौनी साजिश को अंजाम दिया। आरोप है कि करीब छह महीने पहले साहिल और आसिफ ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे लगातार धमकाया जाता रहा कि अगर उसने किसी को बताया तो उसकी कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी।
साथ ही परिवार को जान से मारने तक की धमकी दी गई। तीसरे आरोपी जावेद पर खुद को पत्रकार बताकर दबाव बनाने और ऊपर तक पहुंच का डर दिखाने का आरोप लगा है। पीड़िता के परिवार का कहना है कि आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग के जरिए करीब दो लाख रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, घर के जेवरात और अन्य कीमती सामान भी ले लिए।
Sonbhadra News : सोनभद्र जिले की एक अदालत ने लगभग 22 माह पूर्व नवरात्रि के अवसर पर देवी जागरण के कार्यक्रम की 'एडवांस बुकिंग' के बावजूद कार्यक्रम नहीं करने तथा बुकिंग का पैसा वापस मांगने पर जातिसूचक अपशब्द कहने और धमकी देने के आरोप में भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह के खिलाफ मंगलवार को गैर जमानती वारंट और कुर्की का आदेश जारी किया। अदालत ने मामले में संबंधित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट और कुर्की का आदेश जारी किया ...... पढ़ें पूरी खबर ....

