समारोह में जीजा को नहीं मिली आईसक्रीम, नाराज दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 03:52 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जयमाला के बाद और सात फेरों से पहले मंडप में दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि शादी में दुल्हन के जीजा को आइसक्रीम नहीं मिली तो नाराज दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया।

PunjabKesariजानकारी मुताबिक मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र की रहने वाली है युवती की शादी अलीगढ़ थाना सासनी गेट इलाके के महेंद्र नगर के निवासी युवक से होने जा रही थी। जयमाला की रस्म होने के बाद सात फेरे होने थे लेकिन तभी दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी ना करने की वजह आइसक्रीम थी।

PunjabKesariबता दें कि शादी समारोह में जयमाला होने के बाद दोनों पक्षों के लोग हंसी खुशी खाना खा रहे थे। उसी दौरान दुल्हन के जीजा का आइसक्रीम खाने को लेकर लड़का पक्ष से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बस इसी बात से नाराज दुल्हन ने मंडप में शादी से इंकार कर दिया। दूल्हे ने दुल्हन को मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन नाराज दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही।

PunjabKesariनाराज दुल्हन को पुलिस ने भी मनाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही। वहीं आईसक्रीम को लेकर हुए विवाद के बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष पर मारपीट और अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रुपए मांगे जाने का आरोप लगाय है, दुल्हन दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं एसएसपी आकाश कुलहरी ने बताया कि लड़ी पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static