सुहागरात के महज 6 घंटे के भीतर दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, गूंजी किलकारी तो हैरान हो गए गांव वाले
punjabkesari.in Tuesday, Jan 27, 2026 - 02:42 PM (IST)
Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दे दिया, जिससे पूरे गांव में चर्चा शुरू हो गई। शादी के कुछ ही घंटों बाद बच्ची को जन्म देने की जानकारी पर लोग तरह-तरह की बातें बनाने लगे।
जानिए क्या है पूरा मामला
अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। शनिवार को दोनों परिवारों की रजामंदी से उनकी शादी कर दी गई। शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। रात करीब 12 बजे दुल्हन के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। घरवालों को पहले लगा कि यह शादी की थकान की वजह से है। हालत बिगड़ने पर एक महिला डॉक्टर को घर बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि दुल्हन गर्भवती है और उसे प्रसव पीड़ा हो रही है।
एक स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म
रविवार तड़के दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर घरवाले और गांव के लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। इस मामले में अजीमनगर थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है कि वे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

