Jyoti Maurya Case:  होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे जल्द होंगे सस्पेंड, आदेश जारी

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2023 - 12:23 AM (IST)

Lucknow News: यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य विवाद में फंसे होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को नौकरी से सस्पेंड किया जाएगा। उनके सस्पेंशन की तैयारी चल रही है जिसके बाद जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा। डीजी होमगार्ड विजय कुमार की रिपोर्ट के आधार पर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी मनीष दुबे पर कार्रवाई की संस्तुति की है। मनीष दुबे पर सस्पेंशन और विभागीय जांच की संस्तुति की गई है।
PunjabKesari
बता दें कि ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने मनीष दुबे पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध और उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। प्रमुख सचिव होमगार्ड को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर जल्द ही अब सस्पेंशन और विभागीय जांच की कार्रवाई हो सकती है।
PunjabKesari
गौरतलब है कि आलोक मौर्या ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि पीसीएस बनने के बाद उसने मनीष दुबे के साथ भ्रष्टाचार करके करोड़ों की संपत्ति बनाई है। उसका और मनीष दुबे का लंबे वक्त से अफेयर चल रहा है। उसने जब इन लोगों को रंगे हाथों पकड़ा तो इन लोगों ने उसे मारने जी धमकी दी थी। आलोक ने ज्योति पर बेवफाई का आरोप लगाया था, उसने कहा कि उसने ही ज्योति को पढ़ा-लिखाकर पीसीएस अधिकारी बनाया लेकिन इसने अधिकारी बनते ही धोखा दे दिया और उस छोड़ने की धमकी देने लग गई। जिस पर ज्योति मौर्या ने कहा था कि ‘उनके पति आलोक मौर्या ने उनसे झूठ बोलकर शादी की थी। उन्होंनें शादी के वक्त कहा था कि वो ग्रामपंचायत अधिकारी हैं लेकिन बाद में वो सफाईकर्मी निकले। उनका और उनका परिवार केवल उससे पैसे की डिमांड करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static