कलयुगी मां ने दो बच्चों का रेता गला, फिर खुद को किया जख्मी, जानिए घटना की क्या रही वजह?
punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2025 - 07:40 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_19_34_032374177untitled-1-recovered41..jpg)
अमरोहा ( मौoआसिफ अमरोहा ): उत्तर प्रदेश अमरोहा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी मां ने अपनी ही दो मासूम बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद का भी गला रेत लिया। गंभीर रूप से घायल हो गई। हत्यारोपी मां को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है लेकिन पुलिस मामले के पीछे पारिवारिक कलह का अंदेशा जता रही है।
परिवारिक कलह में हत्या की आशंका
आप को बता दें कि घटना अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। सोनिया नामक महिला ने अपनी सगी बेटियों अनुष्का (8) और किट्टू (5) की पहले गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद की भी गर्दन धारदार हथियार से रेत कर आत्महत्या का प्रयास किया। पड़ोसियों की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सोनिया को जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
पति-पत्नी के बीच विवाद किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस ने बताया पति हर शनिवार और रविवार छुट्टी पर अपने घर आता था और परिवार के साथ समय बिताता था। परिजनों के अनुसार, घटना के दिन सोमवार को सुबह ही पति वापस ड्यूटी के लिए गुड़गांव रवाना हुआ था। उसके जाने से पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद ही दोपहर सोनिया ने इस वारदात को अंजाम दिया।
घटना की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आंनद ने बताया कि महिला ने अपनी 3 और 7 साल के बच्चियों की गला दबाकर हत्या की। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। पति घर आया हुआ था जो गुडग़ांव में जॉब करता हैं। वह आज वापस काम पर लौट गया था। घटना के वक्त महिला घर मे अकेली थी। घायल व्यवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की सही वजह साफ होगी। फिलहाल मासूम बच्चों की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।