दो मासूमों के सिर से उठा मां- बाप का साया: पति- पत्नी ने में दी जान, जानिए क्या रही वजह
punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2025 - 12:31 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_12_27_386916292single209.jpg)
हमीरपुर, (रवींद्र सिंह ): उत्तरप्रदेश के हमरीपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां पर पति ने घरेलू कहल में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक दंपति अपने पीछे दो मासूम बच्चों चार वर्षीय प्रांशु और तीन वर्षीय आरव को बिलखता छोड़ गए हैं। घटना के बाद पड़ोसियों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
घरेलू कलह में सुसाइड की आशंका
घटना की जानकारी देते हुए सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि प्राथमिक जांच में घरेलू कलह की वजह से आत्महत्या की बात सामने आई है। बताया जा रहा है पति शराब का आदी था। पहले पत्नी रूबी ने घर के कमरे में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या की। जब पति रामू ने पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो। उसने भी दूसरे कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चे छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सीओ सदर राजेश कमल ने जिले में एक घर के अलग-अलग कमरों में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर पति-पत्नी का शव लटका देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को फांसी के फंदे से उतरकर। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।