हमेशा नशे में ही रहती हैं कंगना रनौत, किसानों के से माफी मांगे: अजय राय

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2024 - 03:36 PM (IST)

लखनऊ: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कंगना रनौत के बिवादित बयान को लेकर भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कि कंगना रनौत हमेशा नशे में रहती हैं। वह हमेशा ही किसानों को गाली देती रहती हैं। उन्होंने पूरे देश के किसानों से कंगना रनौत को माफी मांगनी चाहिए और भाजपा को ऐसे सांसद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

दरअसल कंगना ने हाल ही में कहा था कि अगर देश का नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो भारत में "बांग्लादेश जैसी स्थिति" पैदा हो सकती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान वह शव लटक रहे थे और बलात्कार हो रहे थे। जाट किसान बहुल हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत आगामी एक अक्टूबर को मतदान होने जा रहा है, ऐसे में विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा है। इसबीच भाजपा ने अपनी सांसद के विचारों से असहमति व्यक्त की है और यह स्पष्ट किया कि उन्हें पार्टी के नीतिगत मामलों पर टिप्पणी करने की न तो अनुमति है और न ही वह इसके लिए अधिकृत हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और अन्य स्थानों के हजारों किसानों ने कृषि कानूनों (अब निरस्त) को लेकर कई महीनों तक दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन किया था। इस दौरान कई किसानों की मौत हो गई थी उसके बाद सरकार ने इस कानून को वापस ले लिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static