Kanpur Dehat: राजपुर बाजार से लापता ममेरी बहनों को पुलिस ने किया बरामद, स्वजन से नाराज होकर पहुंची थी केरल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 15, 2023 - 11:41 PM (IST)

Kanpur Dehat, (फरदीन खान): उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में राजापुर बाजार से रहस्यमय ढंग लापता हुई बहनों को राजपुर पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मंगलवार को पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर किशोरियों को बरामद होने की जानकारी दी।

बता दें किराजपुर थाना क्षेत्र के गांव से 3 नवंबर को राजपुर बाजार में खरीदारी करने आई नाबालिक ममेरी बहनें रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई थी। परिजनों ने उनकी तलाश की। जानकारी न मिलने पर गांव के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने छोटी बहन व डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ममेरी बहन रहस्यमय ढंग से राजपुर बाजार से लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया, तो वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद नाबालिक किशोरियों की तलाश में तुरंत ही एक टीम गठित कर खोजबीन शुरू कर दी। बीते 6 नवंबर को पुलिस को लापता किशोरियों की केरल प्रान्त में होने की जानकारी मिली। जिके बाद 10 नवंबर को राजपुर पुलिस थाने से उप निरीक्षक शिव शंकर पुलिस टीम के साथ किशोरियों के परिजनों के साथ केरल के लिए रवाना हुए।

केरल पहुंचने के बाद, वहीं पुलिस ने केरल प्रांत के जिला त्रिशूल के बाल कल्याण समिति के सदस्यों के साथ रहोबोड़ गर्ल्स अनाथआलय से बरामद कर मंगलवार को टीम राजपुर वापस लौट आई। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया की लापता नाबालिक किशोरियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। राजपुर से दोनों किशोरियां के नाराज होकर घर छोड़ने की जानकारी मिली है इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static