Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ पर लगाए मेहंदी की ये खूबसूरत और सिंपल डिजाइन, जो बढ़ा देंगे आपकी सुंदरता...
punjabkesari.in Saturday, Oct 04, 2025 - 03:34 PM (IST)

Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ का दिन हर सुहागिन के लिए बेहद ही खास होता है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं सजती सवरती है और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती है। महिलाएं इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करती है और पहले से ही तैयारी शुरू कर देती है। वह नये कपड़े खरीदती है और नए-नए जेवर महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इसी तरह मेकअप और मेहंदी भी महिलाओं की खूबसूरती को ओर बढ़ा देती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सिंपल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन दिखाने वाले है, जो आपकी सुंदरता और बढ़ा देगा...
मेहंदी डिजाइन- 1
यह मेहंदी डिजाइन बहुत ही खूबसूरत है और दोनों हाथों पर बनता है। इसमें पत्नी और पति चांद को देख रहे और फिर पत्नी अपने पति को देखकर उसकी पूजा कर रही है। वहीं, दूसरे हाथ पर पति पत्नी को पानी पिलाकर उसका व्रत खोल रहा है। ये डिजाइन देखने में बहुत ही खूबसूरत लग रहा है और आपकी सुंदरता को चार चांद लगा देगा।
मेहंदी डिजाइन- 2
अगर आप अपनी मेहंदी में अपने प्यार की झलक दिखाना चाहती हैं तो हाथों में इस तरह से दिल बनवाएं। आप चाहें तो इस दिल में अपने पति का नाम लिखवा सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन- 3
करवा चौथ का त्योहार प्यार का त्योहार होता है। ये पति और पत्नी दोनों के प्यार को दिखाता है। पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन भूखी प्यासी रहती है। इस मेहंदी डिजाइन में भी पति-पत्नी का प्यार देखा जा सकता है। ये दोनों हाथों पर बनता है और बहुत ही खूबसूरत लगता है।
मेहंदी डिजाइन- 4
करवा चौथ पर महिलाएं बैक हैंड पर भी मेहंदी लगाती है, जो काफी खूबसूरत लगता है। ये डिजाइन बैक हैंड पर लगेगा, जो काफी सुंदर है। इसमें चांद और व्रत की थाली बनी हुई है। उंगलियों पर फूल बने हुए है, देखने में बहुत खूबसूरत लगेगा और बन भी जल्दी ही जाएगा। ये काफी सिंपल है।
मेहंदी डिजाइन- 5
अगर ये आपका पहला करवा चौथ का व्रत है तो उसके लिए ये डिजाइन सबसे बेहतर विकल्प है। हाथों में जब आप इस तरह की डिजाइन बनवाएं और शादी का जोड़ा पहनेंगी तो एकदम नई नवेली दुल्हन लगेंगी।
पैरों पर भी लगाएं मेहंदी
करवा चौथ पर पैरों में इस तरह की भरी-भरी मेहंदी लगवाएं। इसके साथ जब आप पायल पहनेंगी तो आपका लुक कमाल का लगेगा। इसके लिए आप ये खूबसूरत डिजाइन देखिए...
मेहंदी डिजाइन-1
मेहंदी डिजाइन-2