कासगंजः BJP विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी का हार्ट अटैक से निधन

punjabkesari.in Monday, May 31, 2021 - 10:18 AM (IST)

कासगंजः उत्तर प्रदेश में कासगंज की अमापुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी का सोमवार सुबह हृदयगति रूक जाने के कारण निधन हो गया। वह करीब 55 वर्ष के थे।

परिजनों के अनुसार लोधी अपने आवास पर कुर्सी पर बैठे थे कि उनके हार्ट अटैक आया। परिजन उन्हें एटा जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होने ट्वीट किया ‘‘ अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक  देवेंद्र प्रताप जी का निधन अत्यंत दु:खद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दारुण दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।''  

एटा के मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विधायक की मृत्यु के बाद कराया गया कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। भाजपा विधायक पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के काफी नजदीकी थे। वह भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने थे। हालांकि इससे पहले वह जनक्रांति पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गये थे। इस दल का गठन  कल्याण सिंह ने भाजपा से कुछ समय के लिये अलग रहते हुये किया था हालांकि बाद में इस दल का विलय भाजपा में हो गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static