कासगंज पुलिसकांड: सिपाही देवेंद्र 1 महीना पहले बने थे पिता, शहीदी की खबर से परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Wednesday, Feb 10, 2021 - 01:26 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां शराब माफिया को पकड़ने गए पुलिसकर्मी की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि दारोगा को गंभीर रुप से घायल कर दिया। वहीं घायल दारोगा का अलीगढ़ में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी मुताबिक कासगंज में शहीद देवेंद्र सिंह आगरा के नगला बिंदु गांव के रहने वाले थे। मौत की सूचना पर परिवार के साथ ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा कि स्वाभाव से मिलनसार देवेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि शहीद सिपाही देवेंद्र ने 2015 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर जॉइनिंग की थी। उनकी शादी 2017 में ब्लॉक शमशाबाद क्षेत्र के नगला में हुई थी। देवेंद्र की 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम वैष्णवी है, जिसकी उम्र 3 साल है और छोटी बेटी का नाम गुड़िया एक महीने की है।

बता दें कि पुलिस टीम पर हमला कर एक कांस्टेबल की हत्या के मामले का एक आरोपी बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि वारदात के मुख्य आरोपी मोती के भाई एलकार तथा उसके साथियों को पुलिस ने कावी नदी के किनारे घेर लिया। इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एलकार घायल हो गया। उसे सिढ़पुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एलकार के बाकी साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static