भाजपा समाज के वंचित तबके के कार्य करने वाले थे केदारनाथ मणि: सांसद त्रिपाठी

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 09:28 PM (IST)

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवरिया से सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने गुरुवार को यहां कहा कि समाज में इन्द्रासन का इंद्र बनने की आकांक्षा सबकी होती है। मरघट का शिव विरले कोई ही बनता है लेकिन सर्वदा समाज के वंचित तबके में अपना कार्यक्षेत्र चुनकर मरघट के नीलकण्ठ शिव से प्रेरणा लेते हुये अपना सम्पूर्ण जीवन समाज एवं शिक्षा के उन्नयन में होम कर देने वाले विभूति थे पण्डित केदारनाथ मणि त्रिपाठी।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केदार मणि त्रिपाठी के पुण्यतिथि पर आज यहां पार्टी कार्यालय सदर सांसद त्रिपाठी ने कहा ‘‘ हम सभी उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक योगदान देने का प्रण लेते हुये उनको शत-शत नमन करते है।'' उन्होंने कहा कि शिक्षक के रूप में अपनी सेवा देते हुये स्वर्गीय मणि ने शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे। शिक्षा एवं शिक्षण से इतर केदारनाथ मणि ने अपने सामाजिक कार्यो का भी बखूबी निर्वहन किया।

पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय केदारनाथ मणि कार्यकर्ताओं से अभिभावक की भांति व्यवहार करते थे। वह कार्यकर्ताओं के सुख-दु:ख में बराबर के भागीदार रहते थे। पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही ने कहा कि स्वर्गीय मणि एक कुशल संगठनकर्ता एवं ओजस्वी वक्ता थे। वे बहुत ही मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static