"झोपड़ी में पैदा हुई बच्ची अब राष्ट्रपति बनेगी" द्रौपदी मुर्मु को लेकर बोले केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 01:28 PM (IST)

मेरठ: राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। इस पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ने कहा कि द्रौपदी मुर्मु को प्रेरणादायक शख्सियत बताया।

मेरठ पहुंचेे आरिफ मोहम्मद ख़ान कहा कि द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी जश्न मनाने का समय है, क्योंकि आने वाले समय में झोपड़ी में पैदा होने वाली बच्ची भारत की राष्ट्रपति बनेगी। उन्होंने कहा कि द्रौपदी जी देश के आदिवासी समाज की सक्षम महिला हैं। ये एक ऐसा फैसला है, जिसका जश्न सभी को मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सेवा का लंबा रिकॉर्ड है। वो टीचर रही हैं, विधायक-मंत्री रही हैं। बहुत ही सक्षम महिला हैं। उन्होंने कहा कि झोपड़ी में पैदा होने वाली एक बच्ची आने वाले जुलाई में भारत की राष्ट्रपति होंगी। ये सभी के लिए रोमांचित करने वाली बात है।

ख़ान ने कहा कि हमारी संस्कृति की पहचान हमारी आत्मा से है। इंसान के अंदर संभावनाएं अनंत है। आरिफ मोहम्मद ख़ान ने कहा कि द्रौपदी मुर्मु की उम्मीदवारी सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को अनुवादित करता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static