Keshav Prasad Maurya बोले- अखिलेश को युवाओं का रोजगार पसंद नहीं

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 03:14 AM (IST)

आगरा, Keshav Prasad Maurya: ताज नगरी आगरा (Agra) के दौरे पर आए उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) के उप मुख्यमंत्री (UP Dipty CM) केशव मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तक भारत के लोग विदेशों में छोटी-छोटी नदियों में चलने वाले क्रूज में बैठा करते थे; अब दुनिया के सबसे बड़े क्रूज (cruise) में पूरी दुनिया के लोग बैठेंगे, इससे लोगों को रोजगार मिलेगा, लेकिन ‘‘अखिलेश (Akhilesh) को नौजवानों का रोजगार मिलना पसंद नहीं है।'' उन्होंने कहा कि ‘‘सपा प्रमुख सोच रहे हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है; वह चाहते हैं कि यहां पर बम और तमंचे बनाने की फैक्ट्री लगे, लेकिन यह बम-कट्टा बनाने वाला प्रदेश नहीं है। यहां पर डिफेंस कॉरीडोर है जिसमें देश की सेना के लिए सामग्री बनाने का काम होगा।''

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2023: 15 जनवरी को मकर संक्रांति, जानिए, स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि

PunjabKesari
केशव मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना
मौर्य शुक्रवार को बमरौली अहीर में ग्राम चौपाल अभियान और पंचायतघर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘गंगा विलास क्रूज' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने की जानकारी दी। साथ ही अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कही। उप मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘आज उत्तर प्रदेश बदल गया है। डबल इंजन की सरकार में लगातार गरीब कल्याण, किसान कल्याण और युवा महिला कल्याण की योजनाएं चलायी जा रही हैं। मगर विपक्ष को यह रास नहीं आ रहा है।''

यह भी पढ़ें- अयोध्या: राम मंदिर निर्माण में आई तेजी, चम्पत राय बोले- मकर संक्रांति 2024 तक रामलला गर्भगृह में होंगे विराजमान

PunjabKesari
अखिलेश एक बार क्रूज में बैठकर देखें
उन्होंने कहा, ‘‘ अखिलेश कह रहे हैं कि बनारस में गंगा में क्रूज चलेगा तो नाविकों का रोजगार छिनेगा। अखिलेश एक बार क्रूज में बैठकर देखें। उन्हें कोई यह बताये कि क्रूज वाराणसी से बांग्लादेश तक जाएगा। इसमें यात्री भी जाएंगे और माल भी जाएगा।'' उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को अखिलेश ने कहा था कि काशी के धार्मिक स्वरूप को पर्यटन स्थल के रूप् में बदलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्थानीय मछुआरों का रोजगार छिनना चाहती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static