Loksabha Election 2019: एक नजर अमरोहा सीट पर

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2019 - 06:14 PM (IST)

अमरोहाः पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अमरोहा जिला आम और कपास के उत्पादन के लिए जाना जाता है। साथ ही जौन एलिया जैसे मशहूर शायरों की धरती के रूप में भी जाना जाता है। अमरोहा में कृषि उत्पादों की मंडी होने के साथ-साथ वस्त्र, मिट्टी के बर्तन उद्योग और चीनी की मिलें भी हैं। मुस्लिम बाहुल्य सीट अमरोहा पर सभी की निगाहें लगी रहती हैं।

PunjabKesari

इस सीट का इतिहास काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। 1952 से लेकर 1971 तक इस सीट पर तीन बार कांग्रेस और दो बार सीपीआई ने जीत दर्ज की थी फिर 1977 और 1980 के चुनाव में जनता पार्टी इस सीट से चुनाव जीती, लेकिन 1984 में कांग्रेस ने दुबारा इस पर कब्जा जमाया। 1989 में एक बार फिर जनता दल ने यहां जीत दर्ज की। 1991 और 1998 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान सांसद चुने गए। वहीं समाजवादी पार्टी केवल 1996 में यहां से चुनाव जीत पाई। 2004 में अमरोहा सीट निर्दलीय के खाते में गई। वहीं 2009 में रालोद के उम्मीदवार ने इस सीट पर जीत दर्ज की। यह सीट मुस्लिम बाहुल्य है।

PunjabKesari

अमरोहा लोकसभा सीट में कुल पांच विधानसभा सीटें है। इनमें धनौरानौगावां सादतअमरोहाहसनपुर और गढ़मुक्तेश्वर सीटें हैं। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट को हापुड़ जिले से लेकर अमरोहा लोकसभा में मिलाया गया है।

PunjabKesari

2017 में हुए विधानसभा चुनाव में धनौरा, नौगावां सादत,हसनपुर और गढ़मुक्तेश्वर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की जबकि अमरोहा सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की। वहीं बात करें 2014 में हुए लोकसभा चुनाव की तो बीजेपी के कंवर सिंह तंवर ने इस सीट पर कब्जा किया। कंवर सिंह तंवर ने सपा के हुमैरा अख्तर को भारी अंतर से हराया था।

PunjabKesari

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अमरोहा सीट पर कुल 16 लाख 33 हज़ार 186 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 68 हज़ार 912 है। जबकि महिला वोटरों की संख्या 7 लाख 64 हज़ार 166 है। वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 108 है।

PunjabKesari

अमरोहा सीट पर 2014 में हुए लोकसभा चुनाव पर नज़र डालें तो इस सीट पर बीजेपी से कुंवर सिंह तंवर ने सपा के हुमैरा अख्तर को 1 लाख 60 हज़ार वोटों से हराया था। कंवर सिंह तंवर को कुल 5 लाख 28 हज़ार 880 वोट मिले थे जबकी सपा से हुमैरा अख्तर को 3 लाख 70 हज़ार 666 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर बसपा उम्मीदवार फरहत हसन थे, जिन्हें 1 लाख 62 हज़ार 983 वोट मिले थे।

PunjabKesari

2009 में अमरोहा लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल से देवेंद्र नाग पाल  ने जीत दर्ज की थी। देवेंद्र नागपाल ने सपा के महबूब अली को हराया था। देवेंद्रनाग पाल को 2009 के लोकसभा चुनाव में 2 लाख 83 हज़ार 182 वोट मिले थे। वहीं सपा के महबूब अली को 1 लाख 91 हज़ार 99 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बसपा के मदूद मदनी थे। मदूद मदनी को 1 लाख 70 हज़ार 396 वोट मिले थे।

PunjabKesari

2004 में अमरोहा लोकसभा सीट पर बेहद दिलचस्प चुनाव हुआ था। यहां निर्दलीय प्रत्याशी हरीश नागपाल ने रालोद और बसपा नेताओं को हराया था। हरीश नागपाल को 2 लाख 87 हज़ार 522 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर आरएलडी प्रत्याशी महमूद मदनी रहे। जिन्हें 2 लाख 69 हज़ार 638 वोट मिले थे जबकि तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी अली हसन थे और 1 लाख 68 हज़ार 698 वोट मिले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static