कुशीनगर:भगवान बुद्ध से युद्ध रोकने के लिए विशेष प्रार्थना, वियतनाम से पहुंचे 111 पर्यटकों के दल ने महापरिनिर्वाण में चढ़ाया चीवर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 09:06 PM (IST)

कुशीनगर : कोरोना काल में लगी पर्यटकों के आगमन की पाबन्दियों के हटने के बाद पहली बार विदेशी पर्यटकों का दल कुशीनगर पहुँचा। वियतनामी पर्यटकों का 111सदस्यों के दल के कुशीनगर पहुंचने से कुशीनगर पर्यटन से जुड़े लोगों में उम्मीद जगी है। विदेशी पर्यटकों के इस दल ने भगवान बुद्ध की महा परिनिर्वाण मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की और विश्व शांति व यूक्रेन और रूस के युद्ध की समाप्ति कर शांति के संदेश की कामना किये। विशेष पूजन अर्चन के बाद वियतनामी दल ने भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थित लेटी हुई प्रतिमा पर चीवर चढ़ा कर विश्व की हर आपदा को दूर कर सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना की।

PunjabKesari

कुशीनगर भगवान बुद्ध के दर्शन और प्रार्थना के लिए आए हैं-महिला पर्यटक
पर्यटकों के दल के साथ आई महिला पर्यटक ने बताया कि हम लोग कुशीनगर भगवान बुद्ध के दर्शन और प्रार्थना के लिए आए हैं। कोविड-19 ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व के बहुत से लोगों की जान ली है। इसलिए हम भगवान बुद्ध के पास आकर प्रार्थना कर रहे हैं कि फिर इस तरह की महामारी ना आए। ताकि सभी लोग विश्व में शांति के साथ रह सकें। हम किसी एक विशेष देश के लिए प्रार्थना नहीं बल्कि पूरे संसार के लिए भगवान बुद्ध से लोगों में शांति और सुखद जीवन हेतु प्रार्थना किये।
PunjabKesari

पहली बार इतना बड़ा पर्यटकों का दल आया- टूरिस्ट गाइड
वियतनाम से आये 111 लोगों के पर्यटक दल के टूरिस्ट गाइड ने बताया कि कोरोना काल के बाद कुशीनगर के लिए पहली बार इतना बड़ा पर्यटकों का दल आया है। यहां इन्होंने भगवान बुद्ध से रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध शांति और कोरोना जैसी महामारियो से पूरे संसार को सुरक्षित रखने की प्रार्थना किए हैं। यह 111 लोगों का जो दल मेरे साथ आया है काफी खुश भी है। कितने दिनों बाद भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण में आने का अवसर मिला।
PunjabKesari

लंबे समय बाद पर्यटकों को देख काफी अच्छा लगाः बौद्ध भिक्षु अशोक भंते
कुशीनगर महापरिनिर्वाण के बौद्ध भिक्षु अशोक भंते ने बताया कि लंबे समय बाद कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण आए पर्यटकों को देख काफी अच्छा लगा। इन्होंने भगवान बुद्ध की विशेष पूजा अर्चना कर चीवर चढ़ाया ताकि विश्व शांति बनी रहे और रूस यूक्रेन के साथ साथ जो अन्य देशों में युद्ध की स्थिति बनी है वह जाए। अब पर्यटकों के आने से कुशीनगर में पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों और लोगों के रोजगार पूरा पटरी पर आने की उम्मीद बढ़ गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static