लखीमपुर खीरी हिंसा: 6 घंटे बाद रिहा हुए अखिलेश यादव

punjabkesari.in Monday, Oct 04, 2021 - 04:05 PM (IST)

लखनऊ: लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर अपने आवास से हिरासत में लिए गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने रिहा कर दिया है। पुलिस ने अखिलेश को 6 घंटे तक अपनी कस्टड़ी में रखा। अखिलेश को उनके निजी आवास के सामने से आज गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उन्हें ईको गार्डेन में रखा गया।

PunjabKesari
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। कई जिलों में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई।

PunjabKesari
बता दें कि लखीमपुर खीरी में किसानों और बीजेपी  कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक टकराव में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के सभी शीर्ष नेता घटना स्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन शांति भंग न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन विपक्षी दलों के नेताओं को या तो नजरबंद कर दिया या हिरासत में ले लिया। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को लखीमपुर खीरी जाने से रोक दिया गया। जिसके बाद अखिलेश अपने आवास सामने बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। सपाइयों की उमड़ी भीड़ को देकते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर ईको गार्डेन भेज दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static