खेत में काम कर रहे किसानों पर अचानक टूट पड़ा तेंदुआ, अब तक 5 लोगों को किया बुरी तरह लहूलुहान

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 11:00 AM (IST)

महाराजगंज(गुलाम गौस): उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के रामनगर में तेंदुए का आतंक देखने को मिला। दरअसल खेत देखने जा रहे 2 किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जैसे ही किसान फुरतल्ली ( 65) उठकर कुछ समझ पाता तेंदुए ने दोबारा वापस हमला कर दिया। किसी तरह किसान जान बचाकर वहां से भागा। किसान को घायल देख आस पास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई। पूरे घटनाक्रम की जानकारी किसान ने ग्रामीणों को दी।

PunjabKesariतेंदुए ने 5 लोगों पर हमला कर किया घायल
जानकारी मुताबिक अभी तक कुल 5 लोगों को तेंदुए ने हमला कर घायल किया है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नौतनवा सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तेंदुए के आतंक की सूचना तुरंत आस-पास के गांव में आग की तरह फैल गई।

PunjabKesariअभी भी पुलिस व वन विभाग की टीम की पकड़ से दूर है तेंदुआ
आपको बता दें कि तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशत में है। पुलिस व वन विभाग की टीम 5 लोगों को घायल करने वाले तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी भी 5 लोगों पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ से दूर है। ऐसे में ग्रामीणों का डर और बढ़ रहा है। डॉ. शुभम ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक इलाज कर दिया गया है। प्रथम दृष्या से यह प्रतीत हो रहा है कि किसी जंगली जानवर या तेंदुए ने इन पर हमला किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static