सपा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- महिला विरोधी है सरकार

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 12:58 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी भी लगातार सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है।

उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में महिला सुरक्षा एवं प्रतिनिधित्व की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए थे। 1090 वूमेन हेल्पलाइन से न केवल महिला उत्पीड़न की घटनाओं में कमी आयी थी बल्कि दोषियों को तत्काल दण्डित किए जाने की व्यवस्था थी। जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया।समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने हमेशा महिलाओं की भागीदारी को मजबूत किया है। सदन और संगठन दोनों में आधी आबादी को समाजवादी पार्टी ने प्रमुख स्थान दिया है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, भाजपा का चरित्र महिला विरोधी है। कमजोर परिवार की महिलाओं को मिल रही समाजवादी पेंशन और बेटियों को बेहतर शिक्षा के लिए कन्या धन योजना को उत्तर प्रदेश सरकार ने बंद कर दिया है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। बहन-बेटियां डरी हुयी है। महिला असुरक्षा में उत्तर प्रदेश नम्बर वन हो गया है।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती जरीना उस्मानी ने किया। बैठक में सभी बूथों पर दो महिला कार्यकर्ता तैनात किये जाने का निर्णय लिया गया। समाजवादी महिला सभा ने 2022 में श्री अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static