UP में टूटा हाईटेंशन तार बना काल, घर लौट रही महिला पर गिरा... करंट लगने से गई जान
punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 02:08 PM (IST)
Baliya News : बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (संवरा) गांव में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आने पर एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ममता चौबे (50) रविवार शाम खेत से घर लौट रही थीं तभी रास्ते में हाईटेंशन तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया और करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।
परिजन उन्हें तत्काल रसड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रसड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों ने बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी और लाइनमैन के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : दादा-दादी और 2 मासूम नातियों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, चारों ने मौके पर तोड़ा दम, एक झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
संतकबीरनगर : उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-27) पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुर्थिया चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और घर के बाहर चारपाई पर बैठे बुजुर्ग दंपति तथा उनके दो मासूम नातियों को रौंदते हुए गड्ढे में जा गिरा ... पढ़ें पूरी खबर ...

