मस्जिद के आसपास का अवैध निर्माण तोड़ने पर भड़के स्थानीय लोग, किया विरोध-प्रदर्शन
punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 06:49 PM (IST)
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में मस्जिद के आसपास अवैध निर्माण को तोड़े जाने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि भोपा पुलिस थाना क्षेत्र में बिहारीगढ़ गांव में वन क्षेत्र में बने परिसर को वन विभाग ने अवैध घोषित कर दिया था। दिवंगत सूफी पीर खुशाल मियां को समर्पित मस्जिद और एक मंदिर के अलावा परिसर में चिल्लाहगाह और पीर के परिवार के भी घर थे।
प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सूरज सिंह के अनुसार भूमि 2016 तक के लिए पट्टे पर दी गई थी। विभाग ने वहां रहने वाले परिवारों को नोटिस जारी कर जगह खाली करने को कहा था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इसके परिणामस्वरूप जिला अधिकारियों को अवैध निर्माण तोड़ना पड़ा। अवैध निर्माण तोड़ा गया जिसके बाद से ही इलाके में तनाव कायम है।