Lohri 2026 School Holiday: लोहड़ी पर इन जिलों में रहेगी स्कूलों की छुट्टी, बच्चे करेंगे बल्ले-बल्ले! जानें कब मनाया जाएगा पर्व
punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2026 - 07:14 PM (IST)
Lohri 2026 School Holiday: बच्चे हों या बड़े, लोहड़ी के लिए हर किसी का उत्साह चरम पर होता है। लोहड़ी न सिर्फ फसल कटाई का उत्सव है, बल्कि कड़कड़ाती ठंड के बीच स्कूलों में मिलने वाली विंटर वेकेशन को बढ़ाने का एक बड़ा जरिया भी बन जाता है। साल 2026 में भी लोहड़ी के अवसर पर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में स्कूलों में छुट्टियों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि यूपी के किन जिलों में लोहड़ी की छुट्टी रहेगी।
कब है लोहड़ी ? किस दिन स्कूलों में रहेगी छुट्टी
लोहड़ी का त्योहार जनवरी के बीच में मनाया जाता है। इस दौरान उत्तर भारत के बड़े हिस्से में शीतलहर का प्रकोप रहता है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश में कई बार विंटर वेकेशन को बढ़ा दिया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी लोहड़ी की तारीख को लेकर उलझन बनी हुई है कि स्कूल किस दिन बंद रहेंगे। यह त्योहार मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। साल 2026 में लोहड़ी की सटीक तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन है। लोग पंचांग के अनुसार गणना कर रहे हैं। आमतौर पर लोहड़ी 13 जनवरी को मनाई जाती है। हालांकि कभी-कभी मकर संक्रांति की तारीख बदलने की वजह से यह 14 जनवरी को भी पड़ जाती है। स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर इसी तारीख पर निर्भर करता है। इस साल अधिकतर लोग 13 जनवरी (मंगलवार) को ही लोहड़ी का त्योहार मनाएंगे।
यह भी पढ़ें : इस भारतीय क्रिकेटर का निधन, मैच के दौरान दर्दनाक हादसे में गई जान, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
इन जिलों में रहेगी स्कूलों की छुट्टी
नोएडा, मुरादाबाद और मेरठ के स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां हैं। इसलिए, 13 जनवरी को लोहड़ी के दिन इन जिलों में छात्रों की छुट्टी रहेगी। जिसके बाद स्कूल 15 जनवरी को फिर से खुलेंगे। जनवरी के शुरुआती पखवाड़े में विंटर वेकेशन रहती है। इसके अलावा अन्य जिलों में जनवरी 2026 में अगर ठंड का प्रकोप अधिक रहता है तो प्रशासन लोहड़ी के आस-पास छुट्टियां बढ़ा सकता है।

