Loksabha Elections 2024: सहारनपुर में भाजपा के झंडे को लेकर भाजपाईयों और पुलिस कर्मियों में हुई कहासुनी

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2024 - 12:51 PM (IST)

सहारनपुर: सहारनपुर के फतेहपुर थाना इलाके के गांव रसूलपुर कला में भाजपा के झंडे को नाली में फेंकने का आरोप पुलिस कर्मियों पर लगा है। इसको लेकर भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिला पंचायत सदस्य और मंडल अध्यक्ष दुबे सिंह कांबोज ने फतेहपुर थाने में तैनात एक दरोगा और उसके दो साथी पुलिस कर्मियों पर बस्ते पर लगे भाजपा के झंडे उतार कर नाली में फेंकने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को शिकायत की है। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों में जमकर तू-तू मैं-मैं भी हुई। मामला बिगड़ता देख फतेहपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह समझा बुझा कर ग्रामीणों को शांत किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि झंडा नाली में फेंकने का आरोप गलत है। मौके पर ज्यादा भीड़ जुटी हुई थी। उन्हें हटाने का प्रयास किया गया था।

सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान फिलहाल तेजी से चल रहा हैद्ध सुबह 9 बजे तक अधिकतर लोकसभा सीटों पर 12 से 13 फसदी ही वोट पड़े थे उसके बाद अचानक आई तेजी ने बूथें पर मतदाताओं की लाइन लगा दी। कुछ जगहों पर ईवीएम की खराबी और ग्रामीणों के मतदान बहिष्कार को छोड़ दें मतदान शांतिपूवर्क चल रहा है। 11 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान सहारनपुर लोकसभा सीट पर है। यहां 30 फीसदी तक वोटिंग हो चुकी है।

बिजनौर सीट पर 25.50 फीसदी
कैराना सीट पर 25.89 प्रतिशत
मुरादाबाद सीट पर 23.35 फीसदी
मुजफ्फरनगर सीट पर 22.62 प्रतिशत
नगीना सीट पर 26.89 फीसदी 
पीलीभीत सीट पर 26.94 फीसदी मतदान
रामपुर सीट पर 20.71 प्रतिशत वोटिंग
सहारनपुर सीट पर 29.84 फीसदी वोटिंग


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static