ससुर और बहू की लव स्टोरी; बेटे की दुल्हन को बनाया अपनी पत्नी, सास बोलीं- कई बार रंगेहाथ पकड़ा
punjabkesari.in Saturday, Jun 21, 2025 - 09:34 AM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश से आए दिन हैरान करने वाले मामले सामने आते रहते है। बीते दिनों एक सास दामाद के साथ भाग गई थी, समधी-समधन भी एक दूसरे के साथ फरार हो गए थे, ये मामले काफी चर्चा का विषय बने थे। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला रामपुर से सामने आया है।यहां पर एक ससुर को अपनी बहू से प्यार हो गया और वो दोनों घर से भाग गए। इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली।
बेटे के लिए पसंद की थी लड़की
यह पूरा मामला रामपुर के बांसनगली गांव से सामने आया है। यहां के रहने वाले शकील नामक व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता जबीना नाम की युवती के साथ तय किया था। बेटे अभी नाबालिग था, लेकिन पिता के कहने पर वो शादी के लिए मान गया। आरोप है कि घर वाले भी इस शादी के लिए मान नहीं रहे थे, लेकिन शकील ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और शादी के लिए मनाया। इसके बाद दोनों का रिश्ता तय कर दिया गया। इसके बाद शकील अपने बेटे की मंगेतर से दिन रात फोन पर बातें करने लगा। जो परिवार वालों को नागवार गुजरी और उन्होंने इसका विरोध किया। बेटे को भी ये बात ठीक नहीं लगी और उसने भी शादी करने से इनकार कर दिया।
दोनों हुए फरार
कुछ दिनों बाद शकील घर से अचानक गायब हो गया। वो घर से कुछ जेवर और पैसे लेकर भागा। पता चला कि वो अपनी होने वाली बहू को लेकर फरार हो गया है। उसने बहू को ही दुल्हन बनाया और दोनों ने निकाह कर लिया। इस घटना के बाद बेटे और पूरा परिवार काफी परेशाान है। बेटे हैरान है कि पिता ने उसकी होने वाली दुल्हन को अपनी पत्नी बना लिया।
सास बोलीं- कई बार रंगेहाथ पकड़ा
इस घटना के बाद शकील की पत्नी ने कहा कि इस कहानी को 3 साल हो गए और इस कहानी चलते-चलते मुझे मारने लगे। वो लड़की खेमपुर की रहने वाली है, उसके पीछे मुझे मारते थे। उसने ये भी बताया कि दोनों कई बार पकड़े भी जा चुके है। फिर भी उसके पति ने उसके बेटे की शादी उससे तय कर दी। हमने कहा कि लड़की बड़ी है और लड़का छोटा है मेरा। लड़के की उम्र 15 साल है और बेटी (लड़की की) की उम्र काफी ज्यादा है। बेटे ने भी कहा दोनों की गंदी-गंदी रिकोर्डिंग है और वो शादी नहीं करेगा। इसके बाद शकील ने मारपीट की और बेटे और परिवार को शादी के लिए मना लिया। अब उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।