बेटे के लिए दूल्हन खोजने निकले बाप ने खुद ही कर लिया बहू से निकाह और फिर... 55 की उम्र में 18 साल की लड़की को बनाया बीवी
punjabkesari.in Thursday, Jun 19, 2025 - 07:02 PM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बाप अपने बेटे के लिए लड़की पसंद करने गया था। जहां बाप को ही लड़की भा गई और वह उसे भगा ले गया। फिर निकाह कर लिया। इस निकाह की चर्चा चारों तरफ हो रही है।
तफ्सील से जानें पूरा मामला
पूरा मामला शहजादनगर थाना क्षेत्र के ककरौआ गांव का है। यहां के निवासी एक व्यक्ति के तीन बेटे हैं। शख्स ने करीब छह महीने पहले अपने छोटे बेटे का रिश्ता अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से किया था, लेकिन उसके बेटों व अन्य स्वजन को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
इस बात को लेकर परिवार में कलह होने लगी। यहां तक की बाप और बेटे के बीच मारपीट तक हो गई। लगभग तीन हफते पहले वह युवती के घर गया। वहां से युवक लड़की को बहाने से ले गया। फिर दोनों दिल्ली चले गए और निकाह कर लिया। बता दें कि लड़की की उम्र 18 साल है, जबकि उससे निकाह करने वाले व्यक्ति की उम्र 55 साल है।