Lucknow News: बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, घायल का अस्पताल में इलाज जारी

punjabkesari.in Thursday, May 25, 2023 - 08:29 AM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां बुधवार को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के हजरतगंज में बदमाशों ने युवक पर चार राउंड फायरिंग की।

हजरतगंज थाना क्षेत्र के नरही बाजार में एक युवक को मारी गई गोली
मिली जानकारी के मुताबिक, एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि हजरतगंज थाना क्षेत्र के नरही बाजार में एक युवक को गोली मारी गई है। नरही बाजार में उसकी मोबाइल की दुकान है। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज जिले में चल रहा है।

घायल की  पहचान प्रमोद गुप्ता के रूप में हुई है जो हजरतगंज में मोबाइल की दुकान चलाता
आपको बता दें कि पीड़ित की पहचान प्रमोद गुप्ता के रूप में हुई है जो हजरतगंज में मोबाइल की दुकान चलाता है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने फरार बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। फायरिंग के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आगे की जांच चल रही है।

लखनऊ में दो दिनों में दूसरी बार हुई गोलीकांड की घटना
बताया जा रहा है कि लखनऊ में दो दिनों में दूसरी गोलीकांड की घटना हुई है। पहली घटना में  बुधवार को राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था। इस दौरान युवक पर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गोली चलाई थी। जिससे अंकित सिंह नाम का युवक घायल हुआ था।  वहीं दूसरी घटना हजरतगंज थाना क्षेत्र के नरही इलाके में अज्ञात बदमाशों ने प्रमोद गुप्ता नाम के एक व्यक्ति को निशाना बनाया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static