यूपी में 14 IPS अफसरों के तबादले, घुले सुशील चंद्रभान को बनाया गया बरेली का SSP.... यहां देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2023 - 09:17 AM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को राज्य की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 10 जिलों के पुलिस प्रमुखों समेत भारतीय पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का कमांडेंट बनाया गया है। अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आदित्य लंगेह को पुलिस अधीक्षक रेलवे के पद पर आगरा में नई तैनाती दी गई है। सीतापुर के पुलिस अधीक्षक रहे घुले सुशील चंद्रभान को बरेली का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह कन्नौज के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को अमरोहा का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट:-

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static